विलोम शब्द
परस्पर विरोधी (विपरीत) अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं; जैसे – मोटा-पतला , मित्र-शत्रु , उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण
अन्दर - बाहर
कुछ शब्द
स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के विलोम होते हैं और कुछ शब्दों में आवश्यकतानुसार अ,
अन, अव, निर्, निस्, दुर्, नि, कु, सु आदि उपसर्ग लगाकर विलोम शब्द बना लिए जाते
हैं l
अ’ का कमाल : ‘अ’ से शुरू होने वाले शब्द और विलोम शब्द
अर्थ ✖ अनर्थ अवनि ✖ अंबर
अनुज ✖ अग्रज आदर ✖ अनादर
अल्पांश ✖ अधिकांश आदि ✖ अनादि
आशीर्वाद ✖ अभिशाप आचार ✖ अनाचार
आदर ✖ अनादर आरंभ ✖ अंत
अतिवृष्टि ✖ अनावृष्टि अल्प ✖ अति
आस्था ✖ अनास्था आश्रित ✖ अनाश्रित
‘न’ का कमाल : न से शुरू होने वाले विलोम शब्द
नाश ✖ निर्माण पुराना ✖ नया
अन्याय ✖ न्याय शाश्वत ✖ नश्वर
आस्तिक ✖ नास्तिक उच्च ✖ निम्न
सजीव ✖ निर्जीव स्तुति ✖ निंदा
आशा ✖ निराशा सामिष ✖ निरामिष
अनित्य ✖ नित्य साक्षर ✖ निरक्षर
‘स’ का कमाल : ‘स’ से शुरू होने वाले विलोम शब्द
अपमान ✖ सम्मान अनाथ ✖ सनाथ
अकाल ✖ सुकाल विधवा ✖ सधवा
विरोध ✖ समर्थन निर्जीव ✖ सजीव
विपन्न ✖ संपन्न उषा ✖ संध्या
उग्र ✖ सौम्य जटिल ✖ सरल
रहित ✖ सहित दुर्लभ ✖ सुलभ
‘र’ का कमाल : ‘र’ से शुरू होने वाले विलोम शब्द
दिन ✖ रात दिवस ✖ रात्रि
स्वस्थ ✖ रुग्ण भक्षक ✖ रक्षक
द्वेष ✖ राग हास्य ✖ रुदन
प्रजातंत्र ✖ राजतंत्र अरुचि ✖ रूचि
स्निग्ध ✖ रुक्ष सहित ✖ रहित
गतिविधियाँ
कक्षा में कई तरह की गतिविधियाँ कराई जाती हैं | जिससे कक्षा में एकरसता टूटती है, छात्रों में नवीन उत्साह जगता है | छात्र आसानी से सीख जाते हैं |
* बूझो तो जानें
एक गद्यांश ,जिसमें अनेक विलोम शब्द होते हैं, छात्रों को ढूँढने होते हैं | जो सारे शब्द ढूँढे, वह विजेता होता है |
एक था राजा और एक था रंक | राजा बहुत ही मोटा था और रंक बहुत पतला था | राजा हमेशा उदास रहता था और रंक खुश रहता था | राजा बहुत क्रूर था और सबसे कड़वा ही बोलता था | इसके विपरीत रंक दयालु स्वभाव का था और वह सबसे मीठा बोलता था | कड़वा बोलने के कारण राजा के बहुत से शत्रु थे और मीठा बोलने के कारण रंक के बहुत से मित्र थे | एक बार क्या हुआ कि नगर में युद्ध छिड़ गया| राजा तो बहुत डरपोक था | वह डर कर ऊपर जाकर छिप गया| रंक निडर था ,वह नीचे ही रहा |राजा की हार हुई और रंक जीत गया |प्रजा ने राजा को फटकार लगाई और रंक को दुलार किया |राजा की सब जगह निंदा हुई और रंक की प्रशंसा | रंक का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल गया |
https://drive.google.com/file/d/1B2TupI4JgE4es_segt35YUiVwBNW1ecU/view?usp=sharing
शब्द विलोम शब्द विलोम
राजा ❌
मोटा ❌
उदास ❌ खुश हार ❌
क्रूर ❌ दयालु फटकार ❌ दुलार
कड़वा ❌ मीठा निंदा ❌ प्रशंसा
शत्रु ❌ मित्र दुर्भाग्य
*रेलगाड़ी का खेल
छात्रों को शब्दों
के विलोम शब्द लिखने के लिए दिए जाते हैं | इसमें सही विलोम शब्द लिखने वाले
छात्रों को इनाम दिया जाता है | सही विलोम लिखने वालों के लिए AC डिब्बा तथा गलत
शब्द लिखने वालों के लिए रेलगाड़ी की जनरल बोगी |
*विलोम की खिचड़ी
नीचे मिले-जुले
शब्दोँ को पढ़कर उनसे विलोम शब्दों के जोड़े बनाकर लिखिए | जो सबसे पहले जोड़े बनाता
है, उसे विजेता घोषित किया जाता है |
शोक गुरु
जीव द्वेष अपयश
हर्ष छोटा वैध शिष्य
राग यश भक्षक निर्जीव रक्षक अवैध शुभ अशुभ बड़ा
*विलोम अन्त्याक्षरी 👧👦👧👦👭👬👱👳
इसमें अंतिम अक्षर से एक नया विलोम शब्द बनाना
होता है | इससे विलोम शब्द याद हो जाते हैं |
न्याय〰अन्याय 〰 यश〰अपयश〰शुक्ल〰कृष्ण〰नवीन〰प्राचीन〰निंदा〰प्रशंसा〰साक्षर〰
* समवाय विधि
विलोम शब्द 👉 आय ❌ व्यय
⇕ ⇕
समानार्थी शब्द 👉 आमदनी खर्चा
मुहावरा 👉 आमदनी अठन्नी खर्चा
रुपैया
वाक्य -- अपने आय-व्यय का ख्याल रखोगे तो आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाला हाल नहीं होगा |
* Wordwall गतिविधि 👇👇
https://wordwall.net/resource/18076177
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.